Bihar News: पहली नजर में हुआ प्यार, दूल्हे की बहन को लेकर वीडियोग्राफर हुआ फरार!पहली नजर में हुआ प्यार, दूल्हे की बहन को लेकर वीडियोग्राफर हुआ फरार!मुजफ्फरपुर में एक शादी में आया वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया। 4 मार्च को गांव के एक लड़के की शादी थी। बारात दूसरे गांव जाने वाली थी। शादी के कार्यक्रम को कवर करने के लिए दूल्हे के जीजा ने गांव के वीडियोग्राफर को बुलवाया था। सबकुछ ठीक चल रहा था। इस बीच दूल्हे की बहन बाजार जाने की बात कहकर शाम को घर से निकल गई।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शादी में आया वीडियोग्राफर दूल्हे की बहन को लेकर गायब हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद लड़की के पिता दिल दहल उठा। लड़की के पिता और उसके भाई के साथ जाकर अहियापुर थाने शिकायत दर्ज कराई। पिता ने पुलिस को बताया कि इधर बारात लगी थी । और साथ मे जयमाला का कार्यक्रम सुरू हुआ। जयमाला का कार्यक्रम खतम होने के बाद मेरी लड़की और वीडियोग्राफर दोनों का आता -पता नही था । और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि 4 मार्च को उस लड़की के सहेली का शादी था। उसी में वो दोनों मिले थे ,उसी दवरान लड़की को वीडियोग्राफर से पहली नजर मे प्यार हो जाता हैं । बारात दूसरे गांव जाने वाली थी। शादी के कार्यक्रम को कवर करने के लिए दूल्हे के जीजा ने गांव के वीडियोग्राफर को बुलवाया था।
रात तक जब वह घर नहीं लौटी, तो घरवाले उसे खोजने लगे। दो दिनों तक लड़की का कोई पता नहीं चला। इस बीच दूल्हे के जीजा को किसी ने बताया कि उसके गांव का ही वीडियोग्राफर उसकी साली को भगा ले गया है। तब से घरवाले लड़की को ढूंढ़ने में जुटे हुए हैं।
यह मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है। पीड़ित पिता कहना है कि उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि बेटे की शादी आया वीडियोग्राफर उनकी बेटी को बहला-फुसलाह कर अपने साथ ले गया. जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।
.